फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कैंसर रोगियों को खोजने के लिए लगेंगे 100 शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कैंसर और टीबी रोगी की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 100 विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में आने वाले संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग कर उन्हें समय पर उपचार से जोड़ा जाएगा। एक मार्च तक जिले के सभी ब्लॉकों में ये शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में डायबिटीज, एल्कोहल, तंबाकू व गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की भी जांच होगी।
विज्ञापन




कैंसर रोग से मृत्युदर में वृद्धि के चलते शासन आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। शासन की ओर से जिले में कैंसर व टीबी के प्रति जागरूकता व स्क्रीनिंग के लिए 100 शिविर लगाने के निर्देश मिले हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हेमंत रस्तोगी ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की अधिकतम आबादी को इसका लाभ मिल सके। विशेष शिविरों में सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ब्लड कैंसर तथा फेफड़ों के कैंसर की जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों की भी जांच कर पुष्टि होने पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी।





Iजिलेभर में कैंसर और टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही स्क्रीनिंग के लिए 100 शिविर लगेंगे। स्क्रीनिंंग में पुष्टि होने पर रोगियों का उपचार किया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों को कैंसर व टीबी रोग से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। कैंसर व टीबी की स्क्रीनिंग की साप्ताहिक रिपोर्ट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक व राज्य क्षय रोग अधिकारी को ईमेल से भेजी जाएगी। टीबी की पुष्टि के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जांच होगी। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें