फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात थाना पुलिस की बुधवार देर रात गांव शेखपुरा निवासी प्रदीप शर्मा की हत्या मामले मं वांछित पांच हजार के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रदीप शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी निवासी सचिन उर्फ अमित पैदल चोला रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है, जिस पर पुलिस टीम ने गांव वैर के पास संदिग्ध वाहन-व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान निठारी रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह तेजी से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए जाहिदपुर तिराहे से वैर को जाने वाली सड़क पर उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी की शिनाख्त सचिन उर्फ अमित निवासी मोहल्ला एसडीएम कॉलोनी कस्बा व थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। थाना ककोड़ पर पंजीकृत प्रदीप शर्मा की गैर इरादतन हत्या के मामले में सचिन वांछित चल रहा था। सचिन की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें