शहर में एक और बिजलीघर निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। शहर के हाइडिल कॉलोनी में बिजलीघर का निर्माण किया जाएगा। अगले वर्ष तक बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बिजलीघर निर्माण होने से हाइडिल कॉलोनी और जेल बिजलीघर का भार कम हो सकेगा। बिजलीघर शुरू होने से शहर के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
शहर के हाइडिल कॉलोनी में 10 एमबीए क्षमता के एक और बिजलीघर का निर्माण किया जाएगा। इस बिजलीघर के निर्माण कार्य को शासन की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही बिजलीघर का डीपीआर तैयार कर इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बिजलीघर निर्माण होने से हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर और जेल बिजलीघर का लोड कम हो जाएगा।
दोनों बिजलीघरों से थोड़ा-थोड़ा लोड काटकर नए बिजलीघर पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे शहर के करीब 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताआें को लोकल फॉल्ट से इमरजेंसी कट से लाभ मिल सकेगा। एक्सईएन बुलंदशहर डीसी शर्मा ने बताया कि जल्द ही नए बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
शासन ने बिजलीघर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अगले वर्ष तक नए बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 10 एमबीए के नए बिजलीघर शुरू होने से हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर और जेल बिजलीघर का लोड काफी कम हो सकेगा।
नगर में छापेमारी, 10 के खिलाफ एफआईआर
बिजली चोरी रोकने को नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। नगर के साठा, शिकारपुर बाइपास रोड, राधा नगर आदि क्षेत्रों में पावर कारपोरेशन की टीम ने छापेमारी की। हाइडिल कॉलोनी बिजलीघर जेई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 23 लोगों को पकड़ा गया। इसमें से 13 लोगों से समन शुल्क वसूला गया, जबकि 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।