नगर के सिर्फ स्टेट बैंक के एक एटीएम को छोड़कर सभी बैंकों के एटीएम कैशलैश हो गए। सभी एटीएम के बाहर नो कैश के टैग लगे मिले। सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ही सिर्फ कैश मौजूद था। एक ही एटीएम में कैश होने के कारण लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई थी। लोग पैसा निकालने के लिए घंटों लाइन में लगे हुए थे।
दोपहर बाद तक इस एटीएम में भी कैश खत्म हो गया। जिसके बाद लोगों को पैसे निकालने के लाले पड़ गए। एलबीएम सतपाल मेहता ने बताया कि ऊपर से ही कैश उपलब्ध नहीं होने के कारण एटीएम में पैसा नहीं है। इसके कारण एटीएम में कैश नहीं था। कमोवेश यही हाल स्याना समेत अन्य तहसीलों में भी रहा।
बैंकों की तीन दिन की लगातार छुुटटी के चलते नगर के एटीएम कैश लैस रहे। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी करना पड़ रहा है। लोग मंगलवार को बैंक खुलने के इंतजार में हैं। बैंक में कैश उपलब्ध रहने को भी लेकर संशय में हैं। शनिवार-रविवार को बैंक बंद रहने के चलते ज्यादातर लोगों ने एटीएम से ही कैश निकाला था।
ऐसे में ज्यादातर एटीएम में कैश खत्म हो गया। लोग कैश के लिए रविवार को शहरभ में भटकते नजर आए। अब मंगलवार दोपहर तक कैश लोड किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।