फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: न्यायालय में चल रहा मुकदमा, दोबारा दुष्कर्म पीड़िता को ले गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का जमानत पर रिहा चले आरोपी युवक ने फिर से अपहरण कर लिया। पूर्व में भी आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। बाद में आरोपी के खिलाफ मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी तरमीम हुई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पीड़िता के जल्द ही बालिग होने पर बयान दर्ज होने हैं। एसएसपी ने मामले में थाना पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत निरस्त कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार दोपहर को एसएसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री का कुछ समय पूर्व एक युवक अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया।
बाद में पुलिस ने उनकी पुत्री को बरामद कर उसके बयान कराए थे। जिसमें किशोरी ने दुष्कर्म की बात भी कही थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी तरमीम कर दी थी और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने भी विवेचना पूरी कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद आरोपी जेल से जमानत पर छूट गया। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय में उनकी पुत्री के बयान होने थे, लेकिन अभी उसके नाबालिग होने के कारण मामला लंबित चल रहा था।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को आरोपी की जमानत निरस्त कराने और आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें