फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान : पहले जुमे पर अमन-शांति के लिए उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
खुर्जा के मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करते नमाजी । संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा। शुक्रवार को माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज में खुदा की बंदगी में हजारों रोजेदारों के हाथ उठे। रोजेदारों ने नमाज-ए-जुमा में देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। खुदा की बारगाह में हुई नमाज में बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हुए।
विज्ञापन

इस बार माह-ए-रमजान की शुरूआत दो मार्च से हुई है। इसके बाद से ही तरावीह की नमाज का सिलसिला जारी है। रोजा रखने वालों में उत्साह है और खुदा की इबादत में अपना दिन गुजार रहे हैं। शुक्रवार को रमजान का पहला जुमा रहा। नगर की जामा मस्जिद, मस्जिद फिरदौस, अस्पताल रोड मस्जिद, डीएम रोड मस्जिद, कसाईबाड़ा, ऊपरकोट, इस्लामाबाद, रेलवे रोड, बीसा कालोनी, भूड़, भूड़ चौराहा आदि क्षेत्र में अमन-चैन के साथ जुमे की नमाज पढ़ी गई।
नमाज-ए-जुमा के बाद रोजेदारों ने गरीबों की आर्थिक रूप से मदद की और बाद में बाजार में खरीददारी के लिए निकल पड़े। खजूर और फल आदि के अलावा सहरी के लिए डबलरोटी और सेवई आदि खरीदी। वहीं, दूसरी ओर खुर्जा की शेख पेन मोहल्ला मस्जिद, जामा, साहिबान और तरीनान समेत सिकंदराबाद, डिबाई, गुलावठी, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, जहांगीराबाद, ककोड़ क्षेत्र में भी नमाज अदा की गई। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह देखा गया। नमाज होने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर पहले जुमे की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें