फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, स्टियरिंग के बीच फंसे युवक की मौत

विज्ञापन
गुलावठी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में घायल का परीक्षण करते चिकित्सक।
विज्ञापन
गुलावठी। गांव बराल के निकट सिकंदराबाद-बराल मार्ग पर शादी में जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार की स्टियरिंग में फंसकर चालक हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्टियरिंग में फंसे कार चालक के शव को निकाला। थाने में घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के प्रतापनगर हर्ष विहार निवासी हिमांशु (25) व उसके दोस्त ध्रुव, सोनू, विशाल व अंकुर रविवार रात करीब दस बजे दिल्ली से कार में सवार होकर बुलंदशहर में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
उनकी कार बराल-सिकंदराबाद मार्ग पर गांव बराल के निकट पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हिमांशु कार के स्टियरिंग में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके दोस्त ध्रुव, सोनू, विशाल व अंकुर निवासी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की खिड़की तोड़कर स्टियरिंग में फंसे शव को निकाला। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अभी हादसे की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें