फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग पर दिखाई अफसरशाही डीएम ने किया तलब

Tue, 27 Jun 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
divyang - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिव्यांग कर्मी पर अफसरशाही दिखाना सिंचाई विभाग के अफसरों को भारी पड़ गया। उनकी मनमानी पर दिव्यांग कर्मी की पत्नी ने जिले की मुखिया से गुहार लगाई। शिकायत पर डीएम ने एक्सईएन को तलब कर लिया। मनमानी करने वाले अफसर अब बैकफुट पर आ गए हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग में आए दिन खुल रहे भ्रष्टाचार के मामले से बौखलाए अफसरों ने सीएमओ द्वारा अनफिट दिव्यांग चौकीदार पीटर जैम्स पर कार्रवाई कर दी थी। स्वच्छता अभियान को तबादले का आधार बताते हुए दिव्यांग कर्मी को साहब ने मोर्चा संभालने के लिए कॉलोनी भेज दिया।

एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग पीटर जैम्स की पत्नी ने अफसरों की इस मनमानी की शिकायत जिलाधिकारी से की। पीटर की पत्नी ने आरोप लगाया कि विभाग में आए दिन फर्जीवाड़ा खुलने से अफसर बौखला गए हैं। उनके पति पर फर्जीवाड़े की सूचना लीक करने का आरोप लगाते हुए उनका तबादला किया गया।
विज्ञापन


उनके पति को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई अफसरों को तलब कर लिया। दिव्यांग कर्मी को पहले की तरह ड्यूटी करते रहने के निर्देश अफसरों को दिए गए।  सिंचाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। गोमती रिवर फ्रंट फर्जीवाड़े में फंसे एक्सईएन को हाल ही में बुलंदशहर से हटाकर फैजाबाद संबंद्ध किया गया है।  ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें