फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आत्मनिर्भर वार्ड का बोर्ड उखाड़कर फेंका, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला सादात में रविवार को नगर पंचायत कर्मचारियों ने आत्मनिर्भर वार्ड का बोर्ड लगा दिया। इससे नाराज होकर मोहल्ले के लोगों ने सभासद के सामने बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया और कर्मचारियों के सामने जमकर हंगामा किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। बाद में कर्मचारी बोर्ड उठाकर ले गए।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड 12 को सफाई, पेयजल, पक्की सड़क और बेहतर प्रकाश व्यवस्था के चलते आत्मनिर्भर वार्ड बनाया गया था। सोमवार को वार्ड के मोहल्ला सादात स्थित इमामबाड़े में नगर पंचायत कर्मचारी पहुंचे और वार्ड में आत्मनिर्भर वार्ड का बोर्ड लगा दिया। बोर्ड लगाने की सूचना मिलते ही सभासद हिना समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं और बोर्ड लगाने का विरोध किया।
कहा कि वार्ड में अभी काफी विकास कार्यों की जरूरत है। ऐसे में इसे आत्मनिर्भर वार्ड घोषित किया जाना उचित नहीं है। नगर पंचायत कर्मचारियों ने वार्ड 12 से उखाड़े हुए बोर्ड को वार्ड 11 में लगा दिया। रातों-रात बोर्ड को अन्य वार्ड में लगाए जाने से अब नगर पालिका अधिकारियों के चयन पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


Iवार्ड में आत्मनिर्भर बोर्ड लगाने की कोई जरूरत नही है। वार्ड में विकास की जरूरत है। चेयरमैन को बिना भेदभाव के वार्ड में काम कराना चाहिए। - हिना, सभासदI
विज्ञापन



Iबोर्ड लगाने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है। - सेवाराम राजभर, ईओI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें