फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जर्मनी से आए कृषि प्रतिनिधि मंडल ने सराही जैविक खेती

विज्ञापन
स्याना के बीहटा में जर्मनी से आए  प्रतिनिधिमंडल को जैविक खेती की जानकारी देते पद्मश्री भारत भूष
विज्ञापन
स्याना। क्षेत्र के गांव बीहटा में सोमवार को जर्मन संघीय खाद एवं कृषि मंत्रालय के राज्य सचिव सिलिविया के नेतृत्व में सोमवार को जर्मनी से प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। उन्होंने यहां पर जैविक खेती की जानकारी ली और इसे खूब सराहा। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जैविक खेती को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

इसमें कई प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ भी शामिल रहे। उन्होंने गांव बीहटा में पद्मश्री भारत भूषण त्यागी के फार्म का विशेष दौरा किया। जहां पर जैविक खेती की तकनीक और तरीकों की जानकारी ली। उनके साथ आए डॉ. मनोज मेनन ने बताया कि वर्ष 2014-15 से भारत में लगातार जैविक खेती की ओर रुझान बढ़ा है। यह दौरा दोनों देशों के बीच जैविक फसलों के आयात-निर्यात में अहम भूमिका निभाएगा।
किसान भारत भूषण त्यागी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने जैविक खेती में प्राकृतिक सिद्धांतों की भूमिका पर विशेष चर्चा की। इसमें जर्मनी स्थित कृषि एवं खाद्य संघीय कार्यालय की अध्यक्ष डॉ. मार्गरेटा बुनिंग-फ़ेसेल, जोखिम मूल्यांकन संघीय संस्थान के अध्यक्ष प्रो. हेन्सल और जूलियस कुह्न-इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष प्रो. डॉ. फ्रैंक ऑर्डन आदि शामिल रहे। जबकि जर्मन दूतावास की खाद्य एवं कृषि परामर्शदाता इंगेबोर्ग बेयर और उनकी सहायक मोनिका सूरी ने भी दौरे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान नरेंद्र त्यागी, नकुल त्यागी, कामेश त्यागी, राहुल त्यागी, दीपक त्यागी और अनुज त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें