फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव को लेकर सुरजावली गांव में तनाव

Sat, 05 Dec 2015 12:12 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी चुनाव में शराब बांटने की सूचना पर सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में माहौल गरमा गया। एक प्रत्याशी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों प्रत्याशियों को गुरुवार रात थाने में ही रोक लिया।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक अनिल शर्मा को भी थाने में ही रोक लिया गया। हालांकि पूर्व विधायक ने खुद को थाने में रोकने से इनकार किया है।

 बाद में पुलिस ने तीनों प्रत्याशियों से आचार संहिता को लिखित आश्वासन भी ले लिया। घंटों चले ड्रामे के बाद प्रत्याशियों और पूर्व विधायक को पुलिस ने जाने दिया। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।


गांव सुरजावली में मुकुट शर्मा, अनुपम पत्नी नीरज उर्फ योगेंद्र शर्मा और पूर्व विधायक अनिल शर्मा के बेटे कुश की पत्नी प्रियंका शर्मा प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार शाम गांव के ही एक युवक को एक प्रत्याशी के पति ने शराब बांटने का आरोप लगाते हुए पीट दिया। यह जानकारी जब दूसरे पक्ष को हुई तो वह समर्थकों संग आरोपी के घर पहुंचा। इससे  तनाव होने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।

इसके बाद सभी प्रत्याशियों को थाने बुला लिया। सूचना पर पूर्व विधायक अनिल शर्मा भी थाने पहुंच गए। थाने में मौजूद तीनों पक्ष झगड़ने लगे। झगड़ा करने पर सभी को पुलिस ने  थाने में ही बैठा लिया।

वहीं , पुलिस की ओर से तीनों प्रत्याशियों को पुलिस की ओर से शांतिपूवर्क चुनाव कराने की हिदायत दी। इसके बाद तीनों को थाने से जाने दिया।

वहीं, कोतवाली पुलिस ने बादशाहपुर पचगांई में सर्वेश उर्फ मूला प्रधान तथा देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा शुक्रवार को जलालपुर कटोरा निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी रिंकू, विजय व प्रत्याशी पति नरेंद्र को एसडीएम जके समक्ष पेश किया। एसडीएम ने 15-15 लाख के मुचलकों में पाबंदी की कार्रवाई की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें