पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 275 ग्राम पंचायतों में 967 बूथों पर 5.71 लाख वोटर मतदान करेंगे। इस चरण में कुल 5318 प्रत्याशी मैदान में हैं।
शुक्रवार शाम तक मतदान बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। इस चरण में अति संवेदनशील ‘प्लस’ मतदाता बूथों की ड्रोन व खुफिया कैमरे से निगरानी की जाएगी।
शनिवार को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शिकारपुर पहासू, खुर्जा और अरनिया क्षेत्र में प्रधान और सदस्य पद के उम्मीदवारों को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में प्रधान के 275 और 736 पंचापयत वार्ड हैं।
275 गांवों में 967 मतदाता बूथों की स्थापना की गई है। प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन और तीन पोलिंग अफसर मतदान कराएंगे। एक मतदान स्थल पर चार से पांच सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
शनिवार को शिकारपुर में 131125, पहाूस में 148608, खुर्जा में 137278 और अरनिया में 114869 मतदाता मनपसंद कंडीडेटस को वोट डालेंगे।
कुल मिलाकर तृतीय चरण में 5.71 लाख मतदाता वोट की चोट करेंगे। शुक्रवार की शाम को 967 पोलिंग पार्टिया अपने अपने बूथों पर पहुंच जाएगी।
तीसरे चरण में 131 संवदेनशील, 75 अति संवेदनशील और 29 अति संवेदनशील प्लस बूथ चिंहित किए हैं। इन बूथों पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रखी जाएंगी। इस चरण में भी ड्रोन से निगरानी होगी।
ब्लॉक गांव वार्ड बूथ वोटर
शिकारपुर 65 142 221 131125
पहासू 68 210 252 148608
खुर्जा 81 235 293 167278
अरनिया 61 149 201 114869
कुल 275 736 967 561880
इन बूथों पर रहेगी पुलिस की नजर
ब्लाक संवदेनशील अतिसंवेदनशील व प्लस
शिकारपुर 43 35
पहासू 42 31
खुर्जा 18 22
अरनिया 18 16
कुल 131 104
चौकीदारों को भी सुरक्षा में किया तैनात
46 कलस्टर मोबाइल, 27 थाना मोबाइल, 10 थाना रिजर्व, 10 अतिरिक्त थाना मोबाइल, 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 7 जोनल मजिस्ट्रेट,5 आउट पोस्ट, 14 बैरियर पिकेटस बनाए गए हैं।
नौ सीओ, 28 इंस्पेक्टर, 131 दारोगा, 138 हैड कांस्टेबल, 983 कांस्टेबल, 1513 होमगार्ड और 836 चौकीदार को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
इतने हैं कंडीडेट्स
पहासू में कुल सदस्य 903 हैं। जिनमें से 167 वार्ड रिक्त हैं। 526 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इसी प्रकार चारों ब्लाकों में 736 सदस्य पदों पर 3584 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। शनिवार को प्रधान के 275 और सदस्यों के 736 पदों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएगे। संवेदेनशील प्लस केंद्रों पर फोकस रहेगा। -बी. चंद्रकला, जिला निर्वाचन अधिकारी