खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में तबादलों का दौर जारी है। सोमवार रात एसएसपी ने तीन हेड कांस्टेबल व सात कांस्टेबल को हटाकर अन्य थानों में भेजा और 23 नए पुलिसकर्मियों को लाइन से खुर्जा में तैनाती दी।
खुर्जा कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर मोहम्मद जावेद को थाना अगौता, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार को औरंगाबाद, प्रदीप कुमार को नरौरा, कांस्टेबल अंकुर सिंह को छतारी, मोहित कुमार को डिबाई, सतविंद्र सिंह को रामघाट, संजीव कुमार को अहार, देवेंद्र कुमार को नरौरा, अभिषेक कुमार अहमदगढ़, अजय कुमार को औरंगाबाद थाने में स्थानांतरित किया गया।
इसके अलावा पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह, प्रेमपाल सिंह, लोकेश कुमार, विकास कुमार, श्यामू यादव, प्रशांत राणा, श्याम गिरी, कांस्टेबल ध्रुव लाल, भवनेश कुमार, अनिल कुमार, योगेंद्र सिंह, अरुण कुमार, भूरा सिंह, सन्नी सिंह, कृष्ण कांत सिंह, तरुण कुमार, उदय प्रताप, सौरभ कुमार, हरिओम सिंह, रोहित कुमार, यतेंद्र कुमार, रवि कुमार, तीरथ सिंह को खुर्जा कोतवाली भेजा गया। बीते 12 दिनों में खुर्जा से एक सीओ समेत 23 लोगों को हटा दिया गया।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खुर्जा कोतवाली में तैनात दस पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में भेजा गया और 23 नए पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन से खुर्जा कोतवाली भेजा गया।