फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: टेलीग्राम से जीत विन में लगवाई 21 लाख की रकम हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऑनलाइन निवेश और हाई-रिटर्न के लालच में आकर एक दुकानदार ने अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई और लाखों रुपये का कर्ज गंवा दिया। साइबर ठगों ने युवक को टेलीग्राम के माध्यम से जीत विन निवेश योजना में करीब 20,98,400 रुपये की बड़ी रकम लगाने का झांसा दिया और फिर रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी फिरोज अहमद ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। बताया कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व इंस्टाग्राम पर जीत विन के उच्च रिटर्न वाले विज्ञापन दिखे थे। इस विज्ञापन के बाद एक टेलीग्राम आईडी से उनका संपर्क हुआ। शातिरों ने उन्हें नियमित रूप से मुनाफा मिलने का झांसा देकर एक फर्जी वेबसाइट पर पैसे जमा कराने को कहा। फिरोज ने बताया कि शुरुआत में 3-4 महीनों तक उन्होंने क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से छोटे-छोटे निवेश किए और भरोसा जीता।
जब उन्हें 6-7 लाख रुपये मिलने लगे तो उन्हें यह निवेश बहुत अधिक अच्छा लगा। लालच में आकर उन्होंने अपनी बचत के साथ-साथ कर्ज लेकर और पैसे निवेश कर दिए। उन्होंने लगभग 20 लाख से अधिक की रकम, जिसमें उनकी पत्नी के 6 लाख रुपये और बहन के कुछ पैसे भी शामिल थे, शातिरों के हवाले कर दिए। कुछ समय बाद जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो उनकी टेलीग्राम आईडी डिसेबल हो गई और पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन

अब फिरोज पर लगभग 20,98,400 का कर्ज हो चुका है। अपनी शिकायत में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि कर्ज के कारण अब उन्हें आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। उनका कहना है कि इस धोखे ने उन्हें पूरी तरह से खाली कर दिया है। पीड़ित की शिकायत और साक्ष्य स्क्रीनशॉट्स, ट्रांजेक्शन प्रूफ आदि के आधार पर, साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



इस तरह बचें....

- यदि कोई योजना 3 से 4 महीने में 100 प्रतिशत या उससे अधिक उच्च और गारंटी रिटर्न का वादा करती है, तो यह निश्चित रूप से एक पोंजी स्कीम या धोखाधड़ी है।

- शेयर बाजार या किसी भी वैध निवेश में उच्च रिटर्न का मतलब हमेशा उच्च जोखिम होता है और कोई भी कानूनी संस्था रिटर्न की गारंटी नहीं देती।

- कभी भी फेसबुक, इंस्टाग्राम, या टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिले विज्ञापन या संदेशों के आधार पर बड़ा निवेश न करें।

- पेशेवर और कानूनी वित्तीय सलाहकार हमेशा उचित माध्यमों से संपर्क करते हैं।

- अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें, वह व्यक्ति जो आपको निवेश के लिए प्रेरित कर रहा है, उसकी प्रामाणिकता की जांच करें।

- व्यक्तिगत चैट के माध्यम से वित्तीय सलाह लेना खतरनाक हो सकता है।

- कोई प्लेटफॉर्म आपको सीधे कंपनी के बैंक खाते के बजाय किसी व्यक्तिगत खाते, या केवल क्रिप्टोकरेंसी या अज्ञात डिजिटल वॉलेट के माध्यम से पैसा जमा करने को कहे, तो सावधान हो जाएं।

- वित्तीय निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। धोखेबाज अक्सर आपको तुरंत निवेश करने के लिए सीमित समय का ऑफर या गोल्डन चांस बताकर दबाव डालते हैं। किसी भी वित्तीय निर्णय को शांति से सोच-विचार कर ही लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें