फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 44 पार, जीना हुआ दुश्वार

Tue, 18 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
झुलसा रही गर्म हवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तपिश ने सुबह से ही पसीने छुड़ा दिए। लोगों ने गर्मी से बचाव को तरह-तरह के उपाय किए, मगर निजात नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक अभी कई दिन तक तपिश जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।  
विज्ञापन


पिछले कई दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह सूर्य देव के निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। तपिश का असर आमजन के साथ पशु और पक्षियों पर दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों में ग्राहकों और मार्गों पर वाहनों की संख्या कम हो गई।

लोग घरों से बाहर बहुत कम निकले। इससे बचने को अधिकतर लोग मुंह को कपड़े से ढांपकर ही निकले। गर्मी से बचने को शीतल पेय पदार्थों का सेवन किया। बावजूद इसके राहत नहीं मिल पाई। मंगलवार अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस व बृहस्पतिवार को भी इतना ही तापमान रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज सिंह का कहना है कि अभी कई दिन तक तपिश जारी रहेगी और इससे जल्द छुटकारा मिलने की बहुत कम उम्मीद है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें