फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवंतिका देवी घाट का अस्थायी पैंटून पुल हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अवंतिका देवी गंगा घाट पर बने अस्थायी पैंटून पुल को लोक निर्माण विभाग ने हटा दिया है। अब पैंटून से जाने वाले लोगों को नाव से जाना होगा। गंगा पार पालेज की खेती करने वाले किसानों पर पुल के हटने का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा। अब किसानों को नाव से अपनी फसल तक पहुंचना पड़ेगा। वहीं, कुछ लोग अमरोहा जाने के लिए भी पैंटून पुल का प्रयोग करते हैं, जिससे उन्हें अब करीब 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल हटा दिया है। प्रति वर्ष बरसात से पहले 15 मई के आसपास पुल को हटा दिया जाता है। 15 सितंबर के आसपास पुल को फिर से लगा दिया जाता है। वहीं, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि गंगा पर स्थायी पुल का निर्माण हो जाए तो बुलंदशहर और अमरोहा के बीच आवागमन सुगम होने के साथ व्यापार, खेती और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस संबंध में उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी ज्ञापन सौंपा था। उन्हें आश्वासन तो मिला। मगर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें