फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 45 डिग्री पर

Sun, 14 May 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
ध्‍ाूप में बचाव करती यु‌व‌तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तेज तपिश और लू ने रविवार को लोगों को फिर से बेहाल किया।  तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक अभी गर्मी से राहत की कम उम्मीद जता रहे हैं।

मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी आसमान में बादल छाने के साथ बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला भी जारी रहा। मगर, तपिश में कमी नहीं आई। दिन पर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। आमजन और बेजुबान सभी बेहाल हैं।

दोपहर के समय तो स्थिति यह बन जाती है कि सब छांव की तलाश और बचाव के तरीके अपनाने लगते हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 30 डिग्री रहने व मंगलवार को भी इतना ही तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस समय आसमान साफ है और तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। इससे जल्द निजात नहीं मिलने वाली। अब अगले कई दिन तक तापमान कम होने की संभावना नहीं बन रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें