फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
सिकंदराबाद मृतक किशोर शाद का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिकंदराबाद। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर अपनी मौसी के घर शिकारपुर गया हुआ था। छत पर खेलते समय मकान के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बुधवार को गमगीन माहौल में किशोर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती चौधरीवाडा निवासी रिजवान ने बताया कि उनका भतीजा शाद (12) पुत्र आरिफ मंगलवार को कस्बा शिकारपुर में अपनी मौसी के घर गया था। छत पर खेलते समय वह मकान के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए बुलंदशहर के भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पहले मेरठ, फिर दिल्ली के अर्बन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। शाद तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता नगर की अनाजमंडी में पल्लेदारी करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें