फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान को मुंह चिढ़ा रहे ‘एलान’

Tue, 31 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन

विज्ञापन
विकास कार्यों की उपेक्षा का दंश झेल रहे सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर मतदाता जागरूकता अभियान पर ग्रहण लगा रहे हैं। आलम यह है कि गांव में लोग बाकायदा मतदान के बहिष्कार के बैनर तक लगा दिया है।

बरमदपुर निवासी रुपराम, बैगराज, नजरुद्दीन, अमित कुमार और ग्राम समकोला निवासी बाबू खां, हसन अली का कहना है कि गुलावठी से बागवाला तक 15 वर्षाें से सड़क का निर्माण नही हुआ है। सभी सियासी पार्टियों के नेता सिर्फ आश्वासन देते रहे लेकिन सड़क का निर्माण नही हुआ है।
विज्ञापन


अब ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार कर प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। बीते दिन खुर्जा में सिकंदराबाद मार्ग स्थित दीनौल गांव के ग्रामीणों ने जर्जर हो चुके धराऊ गांव जाने का संपर्क मार्ग और हाइवे के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर  विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया था।

इससे पूर्व गुलावठी के रामलीला मैदान में भाकियू (अराजनैजितक) पंचायत कर कई गांवों में चुनाव बहिष्कार की घोषणा की थी। जिनमें बरमदपुर, समकोला, अजीतपुर, बागवाला, गढ़ी, आदि शामिल है। पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया था कि इन गांवों में किसी भी प्रत्याशी की चुनावी सभा नही होने देंगे।

वहीं, फ्रेट कारीडोर के मामले में जमीन का उचित मुआवजा को लेकर 18 गांवों के किसानों ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर चुके हैं। इसी तरह, किस्वागढ़ी के ग्रामीणों ने जलभराव को लेकर मतदान का बहिष्कार कर चुके हैं। इतना ही नहीं काकोड़ में फतहपुर मकरंद पुर हाल्ट पर ट्रेन के स्टॉपेज के लिए वोट नहीं देने का फैसला कर चुके हैं।

ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार की घोषणा से एक ओर प्रत्याशियों में भी बेचैनी हैं। वहीं, जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई संगठनों व किसान नेताओं की ओर से जिला प्रशासन से चुनाव का बहिष्कार का निर्णय करने वालों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के फ्लाईंग स्क्वायड प्रभारी मजिस्ट्रेट राम कन्हैई का कहना है कि चुनाव का बहिष्कार चुनाव आचार संहिता के अंतर्गत नही आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें