फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी कर जा रहा लाखों का गेहूं पकड़ा

Fri, 19 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
टैक्स चोरी कर जा रहा लाखों का गेहूं पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टैक्स चोरी कर जा रहा लाखों रुपये का गेहूं वाणिज्यों कर अफसरों ने पकड़ लिया है। अफसरों की कार्रवाई के बाद ट्रक-ट्रैक्टर चालक और परिचालक भाग खड़े हुए। गेहूं पकड़े जाने के बाद ट्रक मालिकों ने फर्जी बिल दर्शाकर बचने की कोशिश की, लेकिन जांच में वह और अधिक फंस गए।

वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम को सूचना मिली कि जहांगीराबाद और खुर्जा मंडी से टैक्स चोरी कर गेहूं ले जाया जा रहा है। सूचना पर मोबाइल टीम ने सिकंदराबाद रोड पर स्थित एक ढाबे पर दो ट्रकों को रोक लिया।
विज्ञापन


जहांगीराबाद मंडी से निकलकर आए इन ट्रकों को जैसे ही रोका गया तो इसमें बैठे चालक और परिचालक भाग खड़े हुए। ट्रक को चेक किया गया तो उसमें करीब 50 टन से अधिक गेहूं लदा हुआ था। ट्रकों में करीब सात-सात लाख रुपये का गेहूं भरा हुआ था।

अफसरों ने दोनों ट्रकों को सीज कर दिया। ट्रक छुड़ाने के लिए व्यापारी संभल की पर्ची लेकर पहुंचे। इन रसीदों की जांच की गई तो यह फर्जी निकलीं। इन व्यापारियों के पास से मंडी के गेट पास भी नहीं मिले।

इसके अलावा खुर्जा मंडी से सिकंदराबाद की तरफ जा रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलों को कोतवाली देहात के पास पकड़ा गया। ट्रैक्टर ट्रॉले को रोकते ही इसमें बैठे चालक भी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


तीनों ट्रैक्टरों में करीब तीन-तीन लाख रुपये का गेहूं बरामद किया गया है। तीनों ट्रैक्टर ट्रॉलाओं को सीज कर दिया गया। अभी तक इन ट्रैक्टर-ट्रालाओं का कोई स्वामी वाणिज्य कर अफसरों के पास नहीं पहुंचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें