फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक सवार युवक को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र की ग्यारह मील चौकी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, परिजनों का युवक की मौत के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव काहिरा निवासी 40 वर्षीय संजय कुमार शुक्रवार को किसी काम से बाइक लेकर जहांगीराबाद गए थे। जहां से देर रात वह बाइक से ही वापस अपने गांव काहिरा आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार जब ग्यारह मील चौकी के निकट पहुंचे तो बुलंदशहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, आरोपी मैजिक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें