फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वामी विवेकानंद विद्यालय का 15 लाख से होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। कस्बा स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय का 15 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से राशि जारी की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार विद्यालय में होने वाले कार्य जल्द पूरे करा दिए जाएंगे। इनका लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि कस्बे में कक्षा आठवीं तक संचालित स्वामी विवेकानंद विद्यालय का संचालन पालिका की ओर से किया जा रहा है। इसमें इस समय करीब 350 छात्र-छात्रा अध्ययनरत हैं। इस विद्यालय का कायाकल्प करने के लिए पालिका की ओर से 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इस राशि से विद्यालय में लाइब्रेरी व कंप्यूटर कक्षा बनकर लगभग तैयार हो चुके हैं। यहां सिलाई-कढ़ाई के प्रशिक्षण की भी सुविधा मिलेगी। शिक्षकों के लिए विद्यालय परिसर में वाईफाई की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि बच्चों को शिक्षा देने में कोई परेशानी न हो। ईओ ने बताया कि इस बार विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रयास है कि विद्यालय में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें