फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के बाद निकली धूप, ठंड से मिली राहत

विज्ञापन
शुक्रवार को धूप निकलने पर नगर के एक पार्क में क्रिकेट खेलते बच्चे।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बारिश होने के साथ शुक्रवार सुबह से ही धूप निकली रही। धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हाईवे समेत अन्य मार्गों पर चहल-पहल दिखी। मौसम वैज्ञानिक अभी एक बार फिर मौसम बदलने के साथ बारिश की संभावना जता रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में एक बार फिर से लोगों को ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।
बुधवार को मौसम ने करवट बदला और शाम से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक 28 एमएम बारिश हुई। जब बारिश थमी तो शुक्रवार को मौसम साफ हुआ और धूप निकली। धूप निकलने से लोगों को कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिली। बारिश होने के बाद खासकर गेहूं उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि वैज्ञानिक डॉ.रिशु सिंह ने कहा कि इस समय बारिश से गन्ना, गेहूं, आलू, चना, सरसों, मटर, जौ, मूली आदि फसलों को फायदा होगा। सबसे ज्यादा फायदा बारिश से गेहूं की फसल को मिलेगा। बीबीनगर के किसान पिंटू, गौरव, विनय और नरेश आदि ने बताया कि बारिश से गेंहू की फसल को लाभ मिला है। यदि बारिश और होती है तो गेहूं की फसल को छोड़कर आलू, सरसों व सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 59 फीसदी और हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.विवेकराज ने कहा कि मौसम अभी एक बार फिर से बदल सकता है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ तीन और चार फरवरी को सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश होने की भी संभावना बन रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें