गर्मियों में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से नहीं जूझना पड़ेगा। बिजली क्षेत्र में अखिलेश सरकार द्वारा उठाए गए कदम अब निर्णायक साबित हो रहे हैं। यह बातें ऊर्जा विभाग के सलाहकार कृपाल सिंह ने कहीं।
नगर के आजाद पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए ऊर्जा विभाग के सलाहकार कृपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार का बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर मिशन 2016 अब धरातल पर दिखने लगा है।
सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति को लेकर किया गया वादा हर हाल में पूरा होगा। लोकल स्तर से कटौती के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि लोकल स्तर पर अधिक कटौती हो रही है तो वह इस बाबत अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस मौके पर आजाद पब्लिक स्कूल के प्रेसिडेंट वासिक आजाद, सारिक आजाद मौजूद रहे।