फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैडमिंटन में सुकृति-पूजा और कनिष्क-वियान की जोड़ी बनी विजेता

विज्ञापन
नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बालिका ​खिलाड़ी। सं
विज्ञापन
बुलंदशहर। पं. दीन दयाल जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका की बैडमिंटन प्रतियोगिता यमुनापुरम स्टेडियम में शनिवार रात को संपन्न हुई। डबल्स के बालिका में सुकृति-पूजा और बालक में कनिष्क-वियान की जोड़ी विजेता बनी। सभी वर्ग के विजेताओं को एसपी क्राइम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में जूनियर बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के अंडर-13 में हंसिका, अंडर-15 में सुकृति व अंडर-19 में पूजा विजेता रहीं। डबल्स के फाइनल में सुकृति-पूजा और हंसिका-लावन्या की जोड़ी के बीच मैच खेला गया। इसमें सुकृति-पूजा की जोड़ी विजेता रही। बालक वर्ग के अंडर-11 में शौर्य, अंडर-13 में वियान, अंडर-15 में अक्षत व अंडर-17 में कनिष्क विजेता रहे।
डबल्स के फाइनल में कनिष्क-वियान और अक्षत-अंकित की जोड़ी के बीच मैच खेला गया। इसमें कनिष्क-वियान की जोड़ी विजेता रही। सभी वर्ग के विजेताओं को एसपी क्राइम नरेश कुमार ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी अनिल कुमार यादव, सेवानिवृत्त वन अधिकारी जयपाल सिंह समेत अन्य कोच एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें