फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 100 मीटर की दौड़ में लक्ष्मण, आरती, प्रदीप व लक्ष्मी ने मारी बाजी

विज्ञापन
किसान मथुरिया इंटर कॉलेज के मैदान में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
ऊंचागांव/डिबाई। न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा 2025 के अंतर्गत न्याय पंचायत पर चल रही खेलकूद प्रतियोगिता जारी हैं। गांव चठेरा और किसान मथुरिया इंटर कॉलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान 100 मीटर की दौड़ में लक्ष्मण, आरती, प्रदीप व लक्ष्मी ने पहले स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत चठेरा की खेलकूद प्रतियोगिता प्राइमरी स्कूल पियाना कला के खेल मैदान पर हुई। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, प्रतियोगिता के सह संयोजक सौरव भारद्वाज व सोनू लोधी ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम लक्ष्मण, मुरली द्वितीय व पुनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की दौड़ में आरती प्रथम, लमा द्वितीय एवं छाया तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में बालक व बालिका की गांव पियाना कला की टीम विजेता रहीं।
दानपुर क्षेत्र की न्याय पंचायत भीमपुर की खेलकूद प्रतियोगिता किसान मथुरिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुई। इसका शुभारंभ सांसद भोला सिंह ने फीता काटकर किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजकमल और व्यायाम प्रशिक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बालकों की कबड्डी में गांव देवी नंगला की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम प्रदीप और बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहले स्थान पर कब्जा किया। 200 मीटर की दौड़ में अलका व मनीष और 400 मीटर की दौड़ में बबीता ने पहला स्थान हासिल किया। बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता में गांव भीमपुर की टीम पहले स्थान पर रही। इस अवसर पर संसद प्रतिनिधि नेत्र पाल सिंह, कमरौआ प्रधान पवन सिंह और संयोजक रामचंद्र आदि अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें