फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र कर्मियों को बनाया बंधक

Sun, 11 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गुलावठी रोड स्थित गाजीपुर गन्ना तोल केन्द्र पर किसानों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब गन्ना क्रय केंद्र के कर्मचारियों ने पिछैती जाति का गन्ना लेने से इनकार कर दिया। गुस्साए किसानों ने क्रय केन्द्र के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को बंधन मुक्त कराया।

गाजीपुर में साबितगढ़ शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। शनिवार को क्रय केंद्र के कर्मचारियों ने किसानों का पिछैती जाति 92423 का गन्ना लेने से इनकार कर दिया। क्रय केंद्र पर मौजूद दर्जनों आक्रोशित किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


हंगामा कर रहे किसान कालू प्रधान, अनुज प्रधान, राजेश फौजी, अनिल शर्मा, इन्द्रजीत, कृष्ण, वीरेन्द्र यादव आदि ने आरोप लगाया कि अभी तक क्रय केंद्र कर्मचारी 92423 प्रजाति का गन्ना खरीद रहे थे लेकिन अचानक अब तौलने से मना कर दिया। कर्मचारियों के बंधक बनाने की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और दो कर्मियों को बंधन से मुक्त कराया।
विज्ञापन


क्रय केंद्र प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि 92423 प्रजाति पछैती है। इसकी खरीद 15 जनवरी के बाद की जाएगी। केंद्र पर अगैती वैरायटी का गन्ना खरीदा जा रहा है। किसानों के आरोप निराधार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें