फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्याना क्षेत्र में क्रय केंद्र बदलने पर गन्ना किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र के चार गन्ना क्रय बदलने पर किसानों में रोष है। किसानों का आरोप है कि अब क्रय केंद्र दूसरी चीनी मिल को आवंटित कर दिए हैं। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी से इन क्रय केंद्रों को पूर्व की मिल को ही आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्याना क्षेत्र के किसान केवल प्रधान, प्रेमवीर राघव, नेपाल सिंह, देवेंद्र सोलंकी, जगमोहन सिंह, राजपाल सिंह, सरदार सिंह बाबा, नरेश कुमार, अनुज कुमार, सतीश कुमार पूनिया व सुधीर त्यागी आदि ने बताया कि वह अपना गन्ना चित्सौना द्वितीय, बीबीनगर चतुर्थ, थल इनायतपुर द्वितीय व बाहपुर द्वितीय क्रय केंद्र पर बेचते आए हैं। पिछले साल तक यह चारों क्रय केंद्र साबितगढ़ चीनी मिल को आवंटित किए गए थे लेकिन अब यह क्रय केंद्र अनामिका चीनी मिल को आवंटित कर दिए हैं।
इससे किसानों में रोष है और उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी से इन क्रय केंद्रों को साबितगढ़ चीनी मिल को ही आवंटित करने की मांग की है। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि अभी किसी भी चीनी मिल को क्रय केंद्रों का आवंटन नहीं किया गया है। इसका निर्णय शासन की ओर से लिया जाएगा। किसानों की मांग का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें