फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों में 26.11 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चीनी मिलों में 26.11 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की तीन चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं। इस समय एकमात्र साबितगढ़ चीनी मिल में ही गन्ना पेराई सत्र जारी है। चारों चीनी मिलों ने अब तक 26.11 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मिलों में चीनी पर निगरानी रखी जा रही है। प्रत्येक माह निर्धारित कोटे के अनुसार ही चीनी का उठान हो रहा है।
जनपद में साबितगढ़, अनामिका, अनूपशहर और वेव शुगर मिल किसानों का गन्ना खरीदती हैं। इस बार जनपद की चारों चीनी मिलों ने रिकार्ड 768 करोड़ से अधिक की राशि का गन्ना खरीदा है। इस राशि में से मिलों ने 481 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान भी कर दिया है। जबकि अभी भी चारों मिलों पर किसानों का 287 करोड़ से अधिक की राशि बकाया चल रही है। इसी तरह करोड़ों रुपये की राशि गैर जनपद में हापुड़ की सिंभावली और ब्रजनाथपुर, अमरोहा की चंदनपुर और संभल की रजपुरा मिल पर भी बकाया चल रही है। इन आठों चीनी मिलों को बकाया गन्ना भुगतान के लिए डीएम की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जनपद की चीनी मिलों को बकाया गन्ना भुगतान के लिए टारगेट जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार जनपद की चीनी मिलों ने 26.11 लाख क्विटल चीनी का उत्पादन किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक 12.46 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सबसे कम अनूपशहर चीनी मिल ने 3.26 लाख क्विंटल ने चीनी तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किया है मिलों ने चीनी का उत्पादन
चीनी मिल का नाम चीनी का उत्पादन लाख क्विंटल में
साबितगढ़ चीनी मिल 12.46 लाख क्विंटल
अनामिका चीनी मिल 7.36 लाख क्विंटल
वेव शुगर मिल 3.69 लाख क्विंटल
अनूपशहर चीनी मिल 3.26 लाख क्विंटल
जनपद की चार चीनी मिलों ने अब तक 26.11 लाख क्विटल चीनी का उत्पादन किया है। मिलों की चीनी पर विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। मिलों को कोटे के अनुसार ही प्रति माह चीनी उठान का आदेश किया जाता है। किसानों का मिलों से बकाया गन्ना भुगतान जल्द करवाया जाएगा। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें