फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफियान हत्याकांड : घटना के 26 दिन बाद भी पुलिस आरोपी आशु की नहीं कर सकी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए चर्चित सूफियान हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई अब कछुआ गति पर आती दिख रही है। 4 जनवरी को हुए इस सनसनीखेज वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस महकमा बाकी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

विशेष रूप से नीमखेड़ा निवासी आरोपी आशु पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है, जो लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा है।

गत 4 जनवरी को सूफियान अपने भाई अकरम और दोस्त कादिर अली के साथ एक बाग की पैमाइश करने गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में सूफियान की मौत हो गई, जबकि अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया।
हमलावर इतने बेखौफ थे कि वे घायल अकरम की लाइसेंसी पिस्टल और दो मोबाइल फोन भी लूट ले गए। मृतक के भाई मोहम्मद हुफैजा की तहरीर पर पुलिस ने भूरा उर्फ रविंद्र, बबलू उर्फ विजय, पिंटू उर्फ सतेंद्र और तेजपाल समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी पिंटू उर्फ सतेंद्र भाजपा में बुलंदशहर ग्रामीण मंडल मंत्री के पद पर तैनात है। पुलिस अब तक भूरा, बबलू और पिंटू समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनके कब्जे से अकरम की लूटी गई पिस्टल तो बरामद कर ली गई है, लेकिन लूट के मोबाइल फोन अब भी गायब हैं।
इस मामले में पुलिस की जांच में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद आरोपी आशु निवासी नीमखेड़ा का नाम भी प्रकाश में आया था। लेकिन, अभी भी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन वह हर बार बच निकलने में कामयाब हो रहा है। इसके अलावा, घटना में शामिल चार अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।



परिजनों में रोष, मोबाइल फोन बरामदगी की मांग

वारदात के करीब एक महीना पूरा होने को है, लेकिन पुलिस न तो सभी आरोपियों को पकड़ पाई है और न ही लूटे गए मोबाइल फोन को बरामद कर सकी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।



कोट

- फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आशु और अन्य अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - प्रखर पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें