फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल बंदी के आत्महत्या मामले में 11 के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल बंदी के आत्महत्या मामले में 11 के खिलाफ चार्जशीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर बंदी की मौत के मामले में चार किशोर बंदियों समेत 11 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। सभी पर किशोर बंदी को खुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप है।
6 सितंबर 2021 की दोपहर को राजकीय संप्रेक्षण गृह के स्नान गृह में जिला अमरोहा के गजरौला के सुल्तान नगर के एक किशोर बंदी का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रात में मृतक के परिजन बुलंदशहर जिला अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित पिता ने नगर कोतवाली में पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पांच किशोर बंदी और एक लड़की के तीन परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच एएसपी शशांक कर रहे थे। एएसपी की जांच में किशोर बंदी की हत्या का कोई सबूत नहीं मिला। जांच में सामने आया कि चार बाल बंदियों समेत संप्रेक्षण गृह के कुछ कर्मचारी, एक होमगार्ड और एक किशोरी के माता-पिता ने किशोर बंदी को प्रताड़ित किया। प्रताड़ित किए जाने के चलते ही किशोर बंदी द्वारा खुदकुशी की गई थी। एएसपी द्वारा जांच पूरी कर चार किशोर बंदियों समेत आरोपी राजू गुर्जर, बबली उर्फ बबीता, प्रदीप, नवीन, अफसर, राजेंद्र और दिनेश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का मामला नहीं आया सामने
प्रकरण में चार बाल बंदियों समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। हत्या का मामला सामने नहीं आया है, हालांकि आरोपियों ने प्रताड़ित किया जिससे उसने आत्महत्या की।
- शशांक सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें