बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक केपी सिंह (59) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे, जब उनको हार्ट अटैक आया। थाना प्रभारी अनु प्रताप ने बताया मूलरूप से मुरादाबाद निवासी कुंवर पाल सिंह वर्ष 1986 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे।
जहांगीरपुर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक कुंवरपाल (59) शनिवार सुबह अपने किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिले।पड़ोस में रहने वाले साथी पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थाने पर दी। थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की और घटना की जानकारी परिजनों को दी। थाना प्रभारी अनु प्रताप सिंह ने बताया कि मूलरूप से मुरादाबाद जनपद के भरतपुर थाना क्षेत्र स्थित डूगरपुर गांव निवासी कुंवर पाल सिंह (59) वर्ष 1986 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। इसके बाद अलग-अलग जनपदों में उनकी तैनाती रही और वर्तमान में जहांगीरपुर थाना में तैनाती चल रही थी।
विज्ञापन
कुंवर पाल सिंह आसफपुर गांव के मकान में किराए के कमरे में रहते थे। उनके पड़ोस के कमरे में थाने पर तैनात सिपाही रोबिन रहते थे। शुक्रवार रात आठ बजे के बाद ड्यूटी कर कुंवर पाल रोजाना की तरह अपने कमरे पर चले गए। वहीं पड़ोसी सिपाही रोबिन की नाइट ड्यूटी थी तो वह शनिवार सुबह साढ़े दस बजे कमरे पर गए। उन्होंने देखा कि कुंवरपाल का कमरा बाहर से बंद नहीं है तो उनको लगा उपनिरीक्षक अभी ड्यूटी नहीं गए। वह उनसे मिलने कमरे में गए तो वह खुला हुआ था। कुंवरपाल फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े थे और शरीर अकड़ा हुआ था। उन्होंने थाने पर सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी और अन्य लोग पहुंचे व जांच पड़ताल की। इसके बाद कुंवर पाल को खुर्जा के कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मुरादाबाद निवासी परिवार को दी।
एक साल पहले आए थे थाने पर
थाना प्रभारी ने बताया कि पहले कुंवरपाल सिंह पुलिस लाइन में थे। जहां से 18 सितंबर 2025 को उनकी तैनाती जहांगीरपुर थाने पर हुई थी। एक साल बाद ही उनकी मौत हो गई। जून 2027 में वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। उपनिरीक्षक के दो बेटे हैं, जिसमें पुलिस की ओर से अन्य जांच प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में बीपी बढ़ने या अन्य किसी बीमारी के चलते मौत होना सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। - शोभित कुमार अत्री, सीओ खुर्जा।