फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भूकंप और आग के सायरन से गूंजा जिला, राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल में बुलंदशहर अव्वल

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मॉक डि्रल के दौरान मौजूद सदस्य व प्रोफेसर। स्रोत : मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार को गूंजे आपातकालीन सायरन के बीच भूकंप, अग्निकांड और रासायनिक रिसाव जैसी आपदाओं से निपटने के लिए राज्य स्तरीय वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में चले इस सघन अभ्यास में जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान चलाकर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया। 34 जनपदों में आयोजित इस अभ्यास की समीक्षा के बाद बुलंदशहर को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला।
चांदपुर रोड स्थित कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में सायरन बजते ही परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा के निर्देशन में तत्काल भवन खाली कराया गया। हेड काउंट में फंसे लोगों को चिह्नित कर एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन ने मोर्चा संभाला और चौथी मंजिल पर फंसी घायल महिला को रोपवे के सहारे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन

इसके बाद दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। ट्रायेज टीम ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को एंबुलेंस से रवाना किया। नोडल अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र सारस्वत ने व्यवस्थाओं का समन्वय किया और तहसीलदार सदर अखिल गोयल मौजूद रहे। बहुराज्यीय व राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का संचालन जिले के 5 महत्वपूर्ण स्थलों पर हुआ।
सदर तहसील में रेनेसा स्कूल, सनसिटी सिनेमा एमएमआर मॉल, तहसील खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया चिकित्सालय और तहसील सिकंदराबाद में अल्ट्राटेक सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड में अलग-अलग परिदृश्यों पर खोज व बचाव अभियान चला। यहां आग, रासायनिक रिसाव व भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें को लेकर छात्रों, कर्मचारियों व आमजन को जागरूक किया गया।

समस्त विभागों के समन्वय से बुलंदशहर रहा अव्वल
अभ्यास में अग्निशमन, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, एनडीआरएफ, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज, पालिका, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, स्काउट-गाइड, एनएसएस और आपदा मित्रों ने इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत हिस्सा लिया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा प्रदेश के 34 जिलों की समीक्षा में जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन के चलते बुलंदशहर को पहला स्थान दिया गया।
वहीं, प्रशासन के निर्देश पर सेठ सूरजमल जटिया अस्पताल में शुक्रवार को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद रही।
माक ड्रिल के दौरान एनसीसी कैडेट्स को डमी मरीज बनाकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। इसके बाद मरीज को स्ट्रेचर के माध्यम से इमरजेंसी में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मरीज की प्रारंभिक जांच की। इसके बाद मरीज को आवश्यकता के अनुसार वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर उपचार शुरू किया गया।

सीएमएस डाॅ. एसके झा ने बताया कि शासन के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे। इसी के तहत मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। रिकार्डिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज में मॉक डि्रल के दौरान मौजूद सदस्य व प्रोफेसर। स्रोत : मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें