फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके सिर ताज, फैसला आज

Thu, 15 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
आईपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर कॉलेज प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


आईपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का ताज किसके सिर सजेगा उसका फैसला आज होगा। मतदान के लिए कॉलेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार मतदान के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं।

प्रथम कैंपस में सात और द्वितीय कैंपस में पांच बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 2782 वोटर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव का चुनाव करेंगे। प्रथम कैंपस में 1321 वोटर और द्वितीय कैंपस में 1461 वोटर वोट की चोट कर छात्र नेताओं को चुनाव करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सपा छात्र सभा से अध्यक्ष पद पर शिवकुमार लोधी, उपाध्यक्ष केशव शर्मा, सचिव मोहम्मद शोएब, सह सचिव मनीष शर्मा, एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष रोहित कुमार, उपाध्यक्ष अंजलि यादव, सचिव विकास कुमार वर्मा, सहसचिव केशव शर्मा चुनावी मैदान में है।

प्रचार-प्रसार अफसर डॉ. राजीव गोविला का कहना है कि मतदान को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी।

छात्रसंपर्क हुआ तेज, घर-घर पहुंचे प्रत्याशी
19 दिसंबर को अमर सिंह डिग्री कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। प्रत्याशी छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए संपर्क कर रहे है। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप पर भी प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है।

इससे पूर्व बता दें कि अमर सिंह डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अविनाश त्यागी, महासचिव पद पर युवराज होतेंद्र और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर नीरज कुमार का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी छात्रसंपर्क में जुटे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें