फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। क्षेत्र के रखेड़ा गांव में रविवार रात को बिजली के तार ठीक करते हुए 12वीं कक्षा का छात्र करंट की चपेट में आ गया, घटना में छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

रखेड़ा गांव निवासी अमरपाल ने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा संजीव कुमार नजदीकी एनएस पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार रात को घर में अचानक बिजली चली गई। इसी के चलते संजीव मीटर के पास कनेक्शन देखने चला गया, जहां वह तार के कनेक्शन जोड़ने लगा। इस दौरान संजीव करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

करंट लगने से संजीव दूर जाकर गिरा। शोर सुनकर परिवार के लोग आ गए। परिजन संजीव को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एनएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल तोमर ने बताया संजीव कुमार हमारे स्कूल का होनहार छात्र था। आज स्कूल की छुट्टी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें