खुर्जा। खुर्जा के मोहल्ला सराय नसरुल्ला में रविवार रात को 13 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान वह घर में अकेला था। इसमें परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल तोमर ने बताया कि मोहल्ला सराय नसरुल्ला निवासी चमन उर्फ पप्पू इंवर्टर ठीक करने का कार्य करता है। रविवार शाम को वह इंवर्टर ठीक करने के लिए गया था। उसकी छोटी बेटी बाहर खेल रही थी इस दौरान 13 वर्षीय बेटे रमन ने घर के अंदर पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब घर लौटकर आया तो बेटे को फंदे पर लटका देखा और बिलख उठा। इसके बाद परिजन किशोर के शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। तभी पुलिस को सूचना मिली और वह मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।