अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज।
- फोटो : ब्यूरो
बुखार से मोहल्ला पटपरी में एक किशोरी की मौत हो गई। इसे मिलाकर जिले में बुखार से दम तोड़ने वालों की संख्या 145 तक पहुंच गई है। मोहल्ला पटपरी निवासी किशोरी अनु पुत्री विष्णुदत्त शर्मा (13) पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। एलडीएवी इंटर कालेज अनूपशहर की कक्षा नौ की छात्रा थी।
मंगलवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मालूम रहे कि बीते दिन ही मलकपुर गांव में दो लोगों की बुखार से मौत हो गई थी।
अतीक पुत्र रफीक (22) कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका उपचार नोएडा व दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। सोमवार सुबह गुरू तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली में अतीक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शकी (70) की भी बुखार से ही मौत हो गई।