फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बदहाल, कांवड़ियों का होगा बुरा हाल

Fri, 15 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर। श्रावण मास नजदीक है। शिवभक्तों ने हरिद्वार सहित गढ़, अनूपशहर, अहार और रामघाट सहित अन्य गंगा घाटों से कांवड़ लाने की तैयारी शुरू कर दी है। मगर प्रशासन की ओर से कांवड़ियों की सुविधा के लिए कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन


जबकि, जिले की अधिकतर सड़कें बदहाल हैं और इनसे गुजरने वाले कांवड़ियों का बुरा हाल हो सकता है। आलम यह है कि सड़कों में बने गड्ढ़े और फैले कंकड़ उनकी परेशानी बढ़ाएंगे। मार्गों के ऊपर से कई स्थानों पर जर्जर तार भी हादसे की वजह बन सकते हैं।

अनूपशहर/स्याना में अनूपशहर से बुलंदशहर, अलीगढ़ और मलकपुर मार्ग पर कांवड़िए गंगाजल लेकर गुजरते हैं। अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर अनूपशहर से दुगरऊं तक करीब चार किमी एरिया में और अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर मखैना से अमरपुर तक करीब तीन किमी तक सड़क में जगह-जगह हो रहे गड्ढे राहगीरों को परेशानी का सबब बनेंगे।
विज्ञापन


कई जगह मार्गों के ऊपर से गुजर रहे तार भी जर्जर हालत में हैं। अमरोहा। सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मुसाफिरों को गंतव्य पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।

क्योंकि हाईवे पर हर शुक्रवार से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। वाहनों को नेशनल हाईवे के बजाए अन्य मार्गों से होकर गुजारा जाएगा। इससे मुसाफिरों पर अतिरिक्त किराए की मार पड़ेगी।  बीस जुलाई से सावन कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो रही है। 

श्रावण मास के प्रत्येक शुक्रवार की शाम छह बजे से नेेशनल हाईवे पर सभी तरह के हल्के भारी चार पहिया वाहन, जैसे बस, ट्रक, कार सभी माल वाहक भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे रोकने के लिए पुलिस नई प्लानिंग कर रही है।

इस बार पुलिस डीजे संचालकों पर शिकंजा कसेगी, ताकि कांवड़ियों को डीजे उपलब्ध ही नहीं हो सके। इसके अलावा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा से पहले बिजली विभाग मेरठ रोड पर जर्जर तारों को ठीक करेगा। इसके लिए विभाग ने टीमें गठित की हैं।          

टीमों को एरिया के हिसाब से जिम्मेदारियां सौंपकर बिजली के तार के साथ पोल को भी ठीक कराया जाएगा। गुलावठी/ऊंचागांव/नरौरा में हरिद्वार और गढ़ से कांवड़ लाने वाले कांविड़यों को गुलावठी में अतिक्रमण का सामना करना पड़ेगा।

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर नगर में कोई स्थान ऐसा नहीं है, जहां पर मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण न हो। जबकि, गढ़ से बीबीनगर मार्ग द्वारा आने वाले कांवड़ियों को बाजार में अतिक्रमण का सामना करना होगा।

पालिका और पुलिस ने कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, मगर दो-चार दिन बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। ऊंचागांव में भी मुख्य मार्ग नरसैना से पिलखनी, नहर मार्ग नगला मदारीपुर से खंदोई सफीनगर दराबर तक लगभग छह किमी मार्ग की हालत खराब है। तीसरा मार्ग गजरौला से ग्राम थाना सफीनगर दराबर रजवाहा मार्ग की भी हालत खस्ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें