खुर्जा। जीटी रोड स्थित मुंडाखेड़ा चौराहे पर बुधवार सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया और लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।
मुंडाखेड़ा निवासी एक दुकानदार से उसके पड़ोसी ने रुपये उधार लिए थे। रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनोंं परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव करने के साथ लाठी-डंडे चलाने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भागने लगे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।