फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पराली जलाने पर एक किसान को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। क्षेत्र में धान की पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की पैनी नजर है। तहसील क्षेत्र में धान की पराली जलाने पर एक किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है तो दो किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के गांव अहमदनगर तौली में धान की पराली जलाने पर किसान अजयवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गांव कतियावली ननावसी निवासी किसान शीशपाल शर्मा और देवी सहाय शर्मा के खिलाफ धान की पराली जलाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इन किसानों पर जुर्माना लगाने की भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें