फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज खुर्जा पहुंचेंगे प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह शुक्रवार दोपहर को खुर्जा स्थित परम डेयरी में निरीक्षण और समीक्षा बैठक करने आएंगे। इसी के चलते बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव करीब 11 बजे गाजियाबाद के हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे एनएच-34 पर खुर्जा स्थित परम डेयरी परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसमें परम डेयरी दुग्ध उत्पादन प्लांट की भूमि संबंधित कठिनाइयाें के संबंध में स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा बैठक करेंगे।

खुर्जा एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि परम डेयरी के बाद मुख्य सचिव किर्रा गांव में स्थित औद्योगिक पार्क योजना और कालिंदी कुंज में बने सिरेमिक पार्क का भी निरीक्षण करेंगे। ऐसे में सभी जगह स्वच्छता के लिए विशेष दिशा- निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने सभी स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें