फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसआई ने प्रधानों से की अभद्रता, ड्राइवर को पीटा

Wed, 28 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
वाहन - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली देहात पुलिस कारनामों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में है। वाहन टकराने के मामले में सुलह की कोशिशों के बीच एसएसआई ने कोतवाली में कोतवाल के सामने ड्राइवर को पीटा और प्रधानों से अभद्रता की। प्रधान संगठन की शिकायत पर एसपी सिटी ने देहात कोतवाल को फटकार लगाई और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंगलवार दोपहर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला प्रभारी जगमाल सिंह मावई के नेतृत्व में प्रधान राजकुमार, मदन, गजराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने वाले गांव बरतौली निवासी का ट्रैक्टर एक वाहन से टकरा गया था। पुलिस दोनोें पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंच गई थी।
विज्ञापन


सूचना पर ग्राम प्रधान बरतौली भी कोतवाली पहुंच गए थे। कोतवाल अमरेश कुमार बघेल के सामने  दोनों पक्ष आपस में समझौते के प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच एसएसआई श्याम प्रताप पटेल पहुंचे और उन्होंने बरतौली निवासी ट्रैक्टर ट्र्रॉली के ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। जब प्रधान और उनके समर्थकों ने पीटने का कारण पूछा तो उनसे भी अभद्रता की।

एसएसआई ने फैसला करने से इनकार कर दिया और कार्रवाई की धमकी देकर भगा दिया। शिकायत पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने देहात कोतवाल को फोन पर जमकर लताड़ लगाई और व्यवहार          सुधारने के लिए कहा। साथ ही निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


बता दें कि दो माह पहले देहात कोतवाल ने अधिवक्ता और उसके भाई से भी अभद्रता की थी। जिसके बाद कचहरी पर अधिवक्ताओं ने जाम लगाया था। एसएसपी ने  सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था।प्रधान से अभद्रता के मामले में प्रधान संगठन में रोष है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें