फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

विज्ञापन
जहांगीराबाद क्षेत्र में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार । संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में खालौर स्टेडियम के निकट तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में 13 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम गोधना निवासी त्रिवेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई देशराज सिंह, भाभी पूनम देवी, भतीजे नीतिक चौहान, वैभव चौहान तथा 13 वर्षीय भतीजी कोमल चौहान सात जुलाई को बेहजोई में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आठ जुलाई की सुबह करीब छह बजे सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि खालौर स्टेडियम के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें