फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झुलस रहे पोते को बचाने गए दादा की करंट की चपेट में आने से मौत, पोता गंभीर

विज्ञापन
खुर्जा के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में करंट की चपेट में आने से मौत में मृतक इसरार का फाइल फोटो। स्र
विज्ञापन
खुर्जा। बुर्ज उस्मान मोहल्ला में शुक्रवार दोपहर को 11 हजार केवी क्षमता के तार में अटकी पतंग को निकालने के चक्कर में 12 वर्षीय बच्चा करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को बचाने गए 65 वर्षीय दादा भी करंट से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर घायल बच्चे का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बुर्ज उस्मान मोहल्ला शोएब ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा अहद शुक्रवार दोपहर को पतंग उड़ाने के लिए घर की छत पर गया था। तभी उसकी पतंग घर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अटक गई। नादान बच्चे को करंट की जानकारी नहीं थी। ऐसे में बच्चे ने छत पर पड़े लोहे का पाइप उठाया और पतंग को तार से उतारने के लिए चल दिया।
जैसे ही उसने पाइप को तार पर डाला तभी तेज धमाके साथ करंट की चपेट में आ गया और पाइप के साथ चिपक गया। बाहर खड़े लोगों ने परिवार के लोगों को सूचना दी तो दादा इसरार (65) दौड़कर छत पर पहुंचे। झाड़ू से पाइप को हटाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह किसी तरह अहद के संपर्क में आ गए और करंट के झटके से दूर जाकर गिरे। परिजन व आस पड़ोस के लोगों ने किसी तरह अहद को तार के संपर्क से हटाया।
विज्ञापन

इसके बाद अहद व दादा इसरार को लेकर कैलाश अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने इसरार को मृत घोषित कर दिया। अहद को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजन अहद को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
घटना का लाइव वीडियो हो रहा वायरल
करंट लगने के दौरान किसी ने नीचे से घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोहे के पाइप पकड़े बच्चा करंट की चपेट में दीवार पर गिरा पड़ा है और उसके हाथ व पाइप में आग लग रही है। जैसे ही वृद्ध बचाने गया तो वह भी करंट लगते ही दूर जाकर गिरा।
बच्चों को दुर्घटनाओं और करंट को लेकर दें जरूरी जानकारी : सीओ
खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि घटना को लेकर लोगों को सबक जरूर लेना चाहिए। परिजनों को छत पर अपने बच्चों को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। पतंग बाजी से दूर रखना चाहिए। यदि कोई बच्चा खेलने की जिद्द करता है तो उसके साथ परिजन जरूर रहने चाहिए। इसके अलावा अपने बच्चों को बिजली के उपकरण, तार, मशीन और खंभों से दूरी बनाए रखने की जानकारी जरूर देनी चाहिए। बच्चे नादान होते हैं, वह गलती कर सकते हैं। इसलिए परिजनों को पहले ही सचेत रहना चाहिए।

खुर्जा के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में करंट की चपेट में आने से मौत में मृतक इसरार का फाइल फोटो। स्र

खुर्जा के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में करंट की चपेट में आने से मौत में मृतक इसरार का फाइल फोटो। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें