फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को कुचला, मौत

Sun, 15 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वलीपुरा नहर के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए।
विज्ञापन


राधानगर मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार सक्सेना (70) वलीपुरा नहर के पास ढाबे पर काम करते थे। कृष्ण कुमार की शादी नहीं हुई है। एसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कृष्ण कुमार ढाबे के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी ठोकर लगने से गिर गए।

जब तक वह संभल पाते एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कृष्ण कुमार सक्सेना का भतीजा पवन कुमार सक्सेना पुत्र स्व. जगदीश प्रसाद सक्सेना ने शव का पोस्टमार्टम कराने और किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें