फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उत्तम त्याग दिवस पर जैन मंदिर में हुई विशेष पूजा

विज्ञापन
नगर के जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते जैन समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जैन समाज की ओर से दशलक्षण महापर्व के तहत बुधवार को उत्तम त्याग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान हुए। समाज के परिवारों ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और विधिविधान से पूजा-पाठ कर धर्मलाभ लिया।
विज्ञापन

दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि उत्तम त्याग मनुष्य को आवश्यकता से अधिक वस्तुओं और परिग्रह का त्याग करने की प्रेरणा देता है।
साथ ही काम, क्रोध, मान और लोभ जैसे विकारों को त्यागकर आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। दिन की पूजा-विधान जैन मिलन महिला प्रभावना बुलंदशहर की सदस्यों ने संपन्न कराया।
विज्ञापन

महिला अध्यक्ष ममता जैन सहित संस्था की सदस्य मौजूद रहीं। शाम को मंदिर परिसर में बच्चों और बड़ों ने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनोज जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व आत्मसंयम और आत्मशुद्धि का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें