फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तिरंगा रैली और प्रभात फेरी निकालकर जगाई देशभक्ति की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/औरंगाबाद/डिबाई/खानपुर/जहांगीराबाद/स्याना। जिलेभर में आजादी के अमृत महोत्सव व मेरी माटी-मेरा देश के तहत तिरंगा रैली व प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शामिल सभी लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेकर देशभक्ति की अलख जगाई।
आजादी के अमृत महोत्सव 2.0 के तहत और 76वेें स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए डाक विभाग ने प्रभात फेरी निकाली। तिरंगा प्रभात फेरी काे डाक अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रभात फेरी निकाल डाक अधिकारी व कर्मियों ने हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगा लोगों में देशभक्ति की भावना जाग्रत की। डाक अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया की प्रभात फेरी प्रधान डाकघर से जिला अस्पताल होते हुए कालाआम चौराहा स्थित शहीद स्थल पर पहुंची। इसके बाद गांधी पार्क में लोगों को जागरूक कर प्रधान डाकघर पर आकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

औरंगाबाद क्षेत्र के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति की अलख जगाई। कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से देश भक्ति की प्रेरणा मिलती है। रैली विद्यालय से शुरू होकर कई रास्तों का चक्कर लगाकर वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर रतनलाल अनुरागी, भोजपाल सिंह, सुशील कुमार, रफीक मोहम्मद, राजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार और दिनेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। डिबाई के गांव पला कसेर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अखिलेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारे देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान का प्रतीक है।
स्वतंत्रता दिवस पर हर घर झंडा फहराने तथा शहीदों को नमन करने की अपील की। खानपुर क्षेत्र के कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को देश की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। एसएल इंटर कॉलेज खानपुर में मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत कॉलेज प्रांगण में सभी विद्यार्थियों को देश की गरिमा रखने के लिए शपथ दिलाई गई। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. शरद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर रणवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, एसपी सिंह, विपिन कुमार सहित विद्यालय स्टॉफ व सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के भानुप्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स व समस्त छात्र-छात्राओं ने मुख्य बाजार से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को विद्यालय प्रधानाचार्य कुलदीप पुंडीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लेफ्टिनेंट अवजीत कुमार सिंह, एनसीसी अधिकारी अजय कुमार सोम, पीटीआई वरुण गोस्वामी, प्रवक्ता दिलीप सिंह, राममोहन सिंह, संतोष कुमार, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, विजय सोम, लकी शर्मा व समस्त शिक्षक शामिल रहे। वहीं, स्याना क्षेत्र के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आजादी के अमृत महोत्सव को भव्य मनाने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सभासदों को अमृतकाल के पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। नितिन सिंघल, शफीक चौधरी, सरिता आर्य, लतेश कुमार व सुशील त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें