फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 30 से कम हुए यात्री तो रवाना नहीं होगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। रोडवेज बसों में इन दिनों यात्रियों की संख्या कम होने से निगम को घाटा हो रहा है। घाटे से बचने के लिए लंबे रूट पर यात्रियों की संख्या कम से कम 30 कर दी गई है। एआरएम ने इसके लिए चालक-परिचालक को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो पर निगम और अनुबंध की 100 बसें हैं। इनमें 60 का प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर संचालन होता है। इसमें 40 बसें दिल्ली-गाजियाबाद-सिकंदराबाद के लिए चलती हैं तो छह बसें अनूपशहर, अहार, खुर्जा अन्य जगहों के लिए। 10 से अधिक बसें लंबे रूट पर संचालित होती हैं। लंबे रूट पर इन दिनों यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इससे बस का संचालन होने से निगम को घाटा हो रहा है। इससे बचने के लिए एआरएम ने चालक-परिचालक को दिशा-निर्देश दिए हैं। एआरएम परमानंद ने बताया कि यात्रियों की संख्या में कमी होने से निगम को घाटा हो रहा है। लंबे रूट समेत अन्य रूटों पर संचालित हो रही बसों में 30 से अधिक यात्री होने पर ही बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें