फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही मनोज की मौत के गम में मां ने भी तोड़ा दम

Sun, 11 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शूटआउट - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुई गोलीबारी में जान गंवाने वाले सिपाही मनोज की मां रामसुती देवी (65) ने शुक्रवार शाम बेटे के गम में दम तोड़ दिया। मां ने बेटा खोने के गम में पिछले कुछ दिनों से खाना-पीना छोड़ दिया था। शुक्रवार शाम हालत बिगड़ने पर परिजन एटा में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


बता देें कि 22 जुलाई की रात क्वार्टर गार्ड पर तैनात संतरी सौरभ त्यागी ने जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी मनोज यादव की पुलिस लाइन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। सौरभ ने एचसीपी मनवीर और चंदरपाल को गोली मारकर घायल कर दिया था।

इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सिपाही मनोज की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस-प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी को लेकर कुछ दिनों पहले ही मनोज की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन परिवार ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम रामसुती देवी को हालत बिगड़ने पर एटा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्होंने उपचार के दौरान तोड़ दिया। भाई जितेंद्र ने बताया कि मनोज की मौत के बाद मां खाना-पीना छोड़ चुकी थीं। वहीं, घायल एचसीपी मनवीर व चंदरपाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें