फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जगाया अलख

Mon, 09 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
सोमवार को बरौलीवासुदेवपुर गांव में महाराणा प्रताप जयंती मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बजरंग दल ने सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ बजरंग दल के विभाग संयोजक हेमंत सिंह ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप देश के गौरव हैं। रैली बड़ा महादेव मंदिर से शुरू होकर जीटी रोड, मंगल बाजार चौक, पुराना बाजार, सर्राफा बाजार, सैदपुर रोड से होकर गुजरी।
विज्ञापन


इसमें सेवा भारती के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, अशोक बिधूड़ी, बजरंग दल के संपर्क प्रमुख प्रशांत तोमर, नगर संयोजक नीरज सैनी, हरिमोहन पालीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

वहीं बुलंदशहर में राजपूत सभा ने महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष हवन किया। सभा के अध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने समाज के संगठित होने पर जोर दिया। संरक्षक और पूर्व विधायक वीपी सिंह ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक पृथ्वीराज सिंह ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग कर राजपूत समाज से जुटकर देशहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सभा के महासचिव धर्मेंद्र सिंह राणा ने किया।

इस मौके पर सभा के उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महेश कुमार सिंह, सुखवीर तोमर, सुनील सिंह, लक्ष्मीराज सिंह, गिरिराज सिंह, जीतू ठाकुर, फूल सिंह सोलंकी आदि रहे। अनूपशहर में हुए कार्यक्रम में प्रदीप राघव, ज्ञानेंद्र, सतेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह, श्याम प्रधान, प्रदीप राघव प्रधान, अमित राघव, दिनेश  कुशवाहा आदि रहे।

स्याना में ग्राम बरौली वासुदेवपुर में महाराणा प्रताप जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें राकेश राघव, कुबेर सिंह, तरुण, प्रदीप ठेकेदार, गोपाल, कैलाश, पिंटू, गौरव, कान्हा व मोहित आदि मौजूद रहे।

‘स्वाभिमान के प्रेरणा थे महाराणा’
राजपूत सभा ने सोमवार को मोहल्ला कास्थवाड़ा में ओमपाल सिंह के आवास पर महाराणा प्रताप जयंती मनाई। मुख्य अतिथि देवेंद्र खटाना ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप एक समाज के नहीं बल्कि पूरे देश के प्रेरणा स्रोत हैं।

उनकी वीरता और स्वाभिमान को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अध्यक्षता हरि किशन सिंह भाटी ने की। मदनपाल सोलंकी, अशोक सोलंकी, अनुज ठाकुर, प्रवीन कुमार, डा. नवीन राजपूत, राजीव राघव आदि ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, अरविंद चौहान, योगेंद्र सिंह, नेत्रपाल कुशवाहा, सुनील शेखावत आदि मौजूद रहे। राणा समाज अध्यक्ष प्रेम चंद राणा ने राणा शिवालय मंदिर में सदस्यों के साथ महाराणा प्रताप की जयंती मनाई।

ककोड़ में केशव माधव सरस्वती शिशु मंदिर में भी महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने बच्चों को महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें